उत्तराखंड में सबसे अमीर-गरीब और उम्र दराज विधायकों के बारे जाने

Mar 12 2022

उत्तराखंड में सबसे अमीर-गरीब और उम्र दराज विधायकों के बारे जाने

India Emotions, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद नये चुने गए 70 विधायकों से जुड़े कई अहम तथ्य प्रकाश में आये है। इस बार चुने गए विधायकों में से अपराधिक पृष्ठभूमि वाले की गिरावट आई है। लेकिन करोड़पति विधायकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

करोड़पति विधायकों के शीर्ष स्थान पर तीन करोड़पति विधायक हैं। इनमें प्रथम स्थान पर सतपाल महाराज का नंबर हैं। जबकि सबसे गरीब तीन विधायकों में दुर्गेश्वर लाल पहले स्थान पर है। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 87 करोड़ से ऊपर की संपत्ति के साथ भाजपा के चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज पहले स्थान पर हैं।

वहीं करोड़पतियों में दुसरे स्थान पर 54 करोड़ की आय संपत्ति वाले खानपुर विधानसभा से निर्दलीय उमेश कुमार हैं। तीसरे नंबर पर 44 करोड़ के ऊपर की संपत्ति वाले काशीपुर विधानसभा से चुने जाने वाले भाजपा विधायक त्रिलोकी सिंह चीमा हैं।

वहीं सबसे गरीब विधायकों में छह लाख से अधिक आय संपत्ति के साथ पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल पहले स्थान पर हैं।

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने इस बार सबसे ज्यादा 20 ऐसे विधायक चुने हैं, जो स्नातक हैं। दो विधायक ऐसे भी चुने गए हैं, जो केवल साक्षर यानी पढ़े-लिखे हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुने गए 70 विधायकों में इस बार 20 ग्रेजुएट हैं। 15 विधायक पोस्ट ग्रेजुएशन पास हैं।

चार विधायक डॉक्टरेट हैं। दो विधायक साक्षर, तीन आठवीं पास, आठ 10वीं पास और नौ 12वीं पास हैं। नौ विधायक ऐसे भी चुने गए हैं, जो ग्रेजुएशन प्रोफेशनल कोर्स धारक हैं। माना जा रहा है कि इतने पढ़े-लिखे विधायक विकास का नया खाका खींचेंगे।

इस बार चुने गए विधायकों में सबसे बड़ी तादाद में 51 से 60 आयु वर्ग वालों की है। जबकि सबसे कम दो विधायक इस बार 71 से 80 साल के चुने गए हैं।

एडीआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार 51 से 60 आयु वर्ग के सर्वाधिक 29 विधायक चुने गए हैं। 61 से 70 आयु वर्ग के 23 विधायक सदन में पहुंचेंगे। 31 से 40 आयु वर्ग के सात विधायक, 41 से 50 आयु वर्ग के नौ विधायक और 71 से 80 आयु वर्ग के दो विधायक चुने गए हैं।